पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यंग भास्कर मैग्जीन के लिए बालकों ने दिखाया उत्साह

यंग भास्कर मैग्जीन के लिए बालकों ने दिखाया उत्साह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाड़. कस्बे के वर्धमान पब्लिक स्कूल में दैनिक भास्कर की ओर से निकाली गई यंग भास्कर मैग्जीन में उत्साह दिखाते छात्र-छात्राएं।

भास्कर न्यूज | शिवाड़

पाठकों के लिए नित नया करने के अपने प्रयासों के तहत कस्बे में दैनिक भास्कर की ओर से वर्धमान पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह दिखाते हुए यंग भास्कर मैग्जीन प्राप्त करने के लिए बढ़ चढ़कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। विद्यालय के उदित जैन व वर्षा जैन ने छात्र-छात्रों को इस मैगजीन की विशेषता एवं लाभों से अवगत कराते हुए बताया कि दैनिक भास्कर द्वारा निकाली गई यंग भास्कर मैगजीन बच्चों के लिए काफी लाभदायक है। यह मैगजीन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन एवं ज्ञान का भंडार है। विद्यालय के छात्र-छात्रों ने बढ़-चढ़कर मैगजीन प्राप्त करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इसी प्रकार जिला मुख्यालय स्थित नवदीप पब्लिक स्कूल में भी छात्र-छात्राओं ने मैगजीन के प्रति उत्साह दिखाया।

मेहंदी प्रतियोगिता 21 को : कस्बे के वर्धमान पब्लिक स्कूल तथा दैनिक भास्कर के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता 21 मई को विद्यालय में आयोजित की जाएगी। संदीप जैन ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष की छात्राएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। जिन छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेना है वे 21 मई से पूर्व विद्यालय में पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है।

खबरें और भी हैं...