शिवाड़. जंगल में शिकारियों की तलाश करते वन विभाग के कर्मचारी।
भास्कर न्यूज| शिवाड़
सारसोप पंचायत के कीरो की ढाणी (समुद्रपुरा) में राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शिकार की खबर दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को आस पास के जंगलों में गश्त कर शिकारियों की तलाश शुरू कर दी। गौरतलब है कि शिकारियों ने गत शनिवार को एक बाड़े की तरफ दो राष्ट्रीय पक्षी (मोर) का शिकार कर लिया था। जब ग्रामीणों को राष्ट्रीय पक्षियों की आहट सुनाई दी तो वह बाड़े की तरफ दौड़े तो शिकारी भाग गए थे। ग्रामीणों ने दो मोर मरे हुए देखे। रविवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शिकारियों की तलाश शुरू कर दी।