शिवाड़ . शिवाड़ क्षेत्र में बहड़ा की ढाणी के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी से ओवरलोड एक बड़ा ट्रॉला जब्त किया है। ईसरदा पुलिस चौकी इंचार्ज शम्भू सिंह चौहान बताया कि अवैध बजरी से ओवरलोड ट्रोले के गुजरने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मय जाब्ते के साथ बहडा की ढाणी पहुंचकर नाकाबन्दी करवाई गई और अवैध बजरी से ओवरलोड एक बड़ा ट्रॉला जब्त कर चौकी पर खड़ा किया गया।