संत फ्रांसिस काॅलेज आॅफ नर्सिग की छात्राओं ने सोमवार को बडल्या गांव पहुंचकर स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के तहत सौ घंटे समय का योगदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। छात्राओं ने दीवारों पर स्वच्छता विषय पर पेंटिंग बनाई। छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को हाथ धोकर खाना बनाने, रसोई के सामान सहित पीने के पानी को ढंककर रखने की अपील की छात्राओं ने यहाँ की सरपंच सरजू देवी व समाजसेवी जयसिंह रावत से गांव में स्वच्छता योजना के तहत करवाए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। काॅलेज प्रधानाध्यापिका सिस्टर लीली अब्राहम, नोडल आफिसर राजाराम के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इस दौरान अलीशा जेरी,योगिता ठोमरे, आरती कुमारी, चंद्र किरण जांगिड़, विशा कुमारी, ममता रावत, पूजा मेवाडा आदि मौजूद रही।