पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीनगर डाकघर अजमेर रीजन में रहा प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर | सुकन्या समृदि योजना में श्रीनगर उपडाकघर ने वर्ष 2017 में सर्वाधिक 582 खाते खोलकर अजमेर रीजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डाकघर की इस उपलब्धि पर पोस्टमास्टर जनरल दक्षिण क्षेत्र अजमेर की ओर से श्रीनगर के डाकपाल पवन कुमार जैन को अजमेर में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लक्ष्य अर्जित करने में सहायक डाकपाल विजयसिह सहित श्रीनगर डाकघर के कर्मचारियों का सहयोग रहा। डाकविभाग की ओर से सत्र 2017 में विभिन्न योजनाओं में जमाओं में वृदि के लिए आॅपरेशन विजय के नाम से शुरूआत की। जिसके लिए डाकविभाग ने डाकघरों पर मेले लगाकर विभिन्न योजनाओं में जमा वृद्धि के प्रयास किए।

खबरें और भी हैं...