पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रधान को पिलाया शर्बत, पैरवी की गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा कार्मिकों को नियमित करने तथा पंचायतीराज के कर्मचारियों ने कैडर रिव्यू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने सोमवार को राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर आंदोलन की सफलता की दुआ मांगी।

कार्मिकों ने पंचायत समिति कार्यालय पहुंची श्रीनगर प्रधान सुनीता रावत को भी बाहर रोककर शरबत पिलाया और सरकार के सामने कार्मिकों का पक्ष रखने की गुहार लगाई। गौरतलब है कि नरेगा कार्मिक व पंचायतराज के कनिष्ठ लिपिकों की ओर से आंदोलन के पहले चरण में 18 मई को नरेगा कार्य का बहिष्कार किया गया एवं पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना दिया गया। अब 21 मई से 23 मई तक कर्मचारी सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को शरबत पिलाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों पर आकर्षित करेंगे।

श्रीनगर पंचायत समिति के बाहर राहगीरों को शरबत वितरण करने के दौरान उपशाखा श्रीनगर के ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष जगदीश गुर्जर, ब्लाक संयोजक हितेश मकवाना, मीडिया प्रभारी भैरूलाल मेघवाल, महासचिव रमेश शर्मा, महिला मोर्चा पदाधिकारी कमला रावत, ग्राम रोजगार सहायक गिरीश कुमावत, शाहरूख खान, नंदकिशोर जांगिड़, प्रकाश रावत, गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद थे।

राहगीरों को शर्बत पिला रहे हैं आंदोलनकारी पंचायतीराज लिपिक व मनरेगा कार्मिक

श्रीनगर. पचायत समिति के बाहर श्रीनगर प्रधान समेत राहगीरों को शरबत पिलाते मनरेगा सविंदा कार्मिक व कनिष्ठ लिपिक।

खबरें और भी हैं...