पुष्कर विधायक एवं ससदीय सचिव सुरेश सिह रावत ने सोमवार को श्रीनगर पचायत समिति की ग्राम पचायत कायमपुरा में एक करोड 66 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण किया।
रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत स्तर पर बारहवी तक की शिक्षा सुलभ करवा रही है जिससें बालिका शिक्षा को बढावा मिला है। रावत ने कायमपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में रमसा के तहत 40 लाख की लागत से बने चार कक्षाकक्षों व सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से गगवाना छातडी,कायमपुरा होशियारा, सडक पर एक करोड छह लाख लागत से नवीनीकरण कार्य,तथा पचायती राज विभाग की ओर से 20 लाख की लागत से निर्मित चार ब्लाक सीमेंट सडक मय नाली निर्माण का लोकार्पण किया। कायमपुरा सरपंच रोजादीन खाँ ने कहा कि ससदीय सचिव सुरेश सिह रावत की कडी लगन ओर मेहनत का नतीजा है कि आज पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में 2150 करोड की राशि से अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है सरपंच ने ससदीय सचिव रावत का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। ससदीय सचिव सुरेश सिह रावत ने कायमपुरा में आयोजित राजस्व शिविर में पहुचकर शिविर का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान रावत ने अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए । ससदीय सचिव रावत ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित शिविरों में बडी सख्या में राजस्व प्रकरणों का निपटारा होने से आपसी विवाद समाप्त हुए है । परिवारों में आपसी भाइचारा बढा है । शिविर में 1423 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान 8 निशुल्क गैस कनेक्शनों का वितरण,17 नवीन पेंशन,1 मुद्रा लोन, 13 पेशनरो की पेशन राशि बढाई गई ,10 घरेलु बिजली कनेक्शन जारी किए गए ।10 मृदा स्वास्थ्य कार्ड,12 भामाशाह कार्ड वितरित किए गए । 322 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया ।2 हैण्डपम्प व 5 पेयजल सुधार कार्य,68 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया।