पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान के ताले ताेड़ ढाई लाख के कपड़े चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने अस्पताल के पास एक गारमेंट्स की दुकान का ताला तोड़ कर करीब ढाई लाख के जींस टीशर्ट व अन्य कपड़े चुरा लिए। चोर रात करीब 3 बजे कार में सवार होकर आए थे। पड़ोसी को चोरी की आशंका होने पर दुकान मालिक को फोन किया। मालिक दुकान पहुंचा तब तक चोर कार में सामान समेट भाग निकले थे। दुकान मालिक ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकान मालिक सुनील प्रजापत ने बताया कि पड़ोसी शेषकरण ने रात सवा तीन बजे करीब दुकान के बाहर एक कार खड़ी होने व दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। घर से दुकान पर पहुंचा तो सफेद रंग की कार दुकान के सामने से रवाना हुई। कार का पीछा किया, लेकिन कार ने हाईवे पर पहुंच कर गति पकड़ ली। दुकान से चोरों ने 300 जींस, 250 शर्ट, करीब 150 बच्चों के कपड़े, 100 अंडर गारमेंट्स चुरा लिए।

कपड़े की दुकान में ताकों तथा नीचे बोरे में रखे हुए थे। गौरतलब है कि आठ दिन पूर्व पड़ोस की मेडिकल की दुकान से करीब 75 हजार की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया था। दुकानदारों ने थानाधिकारी से रात की गश्त में तेजी लाने की मांग की है।

गारमेंट्स की दुकान जहां चोरी हुई।

खबरें और भी हैं...