पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 585 मरीजों की जांच कर सवा लाख रुपए की निशुल्क दवा दी

शिविर में 585 मरीजों की जांच कर सवा लाख रुपए की निशुल्क दवा दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर| श्री नारायण मानव सेवा समिति जयपुर के तत्वावधान में अतिविशिष्ट आयुर्वेद निशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार को महावीर दल के पास स्थित गुरुकृपा भवन स्व. चंद्रमणि धर्मार्थ चिकित्सा परामर्श केन्द्र में लगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष युगलकिशोर जोशी ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के प्रोफेसर डॉ. कमलेश शर्मा, प्रोफेसर डॉ. के. शंकर राव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशीला शर्मा, डॉ. बी. पुष्पलता, बवासीर रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह, शल्य तंत्र विभाग डॉ. पी. हेमन्त सहित 13 डॉक्टरों की टीम ने 585 रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से मरीजों को करीब सवा लाख रुपए की दवा का निशुल्क वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...