श्रीमाधोपुर में कठुआ ज्यादती के विरोध में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
श्रीमाधोपुर| जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बालिका के साथ ज्यादती के बाद उसकी निर्मम हत्या के विरोध में कस्बे के युवकों ने मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। अशोक मौर्य ने बताया कि इस दौरान अंबेडकर पार्क में कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी कर ज्यादती करने वालों को फांसी देने की मांग की। इस अवसर पर राकेश रक्षावत, नंदलाल वाल्मीकि, दीपक गोडवाल, गौतम गोडवाल, अजय गोडवाल, विक्रम बाकोलिया, सोनू मौर्य आदि युवा मौजूद थे।