कथा में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जीवंत झांकियां सजी, बधाइयां दी
फतेहपुर | गांगियासर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण जन्म झांकियां सजाई गई। व्यासपीठ से पं. श्रीराम शर्मा ने कहा कि जो भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं, वे ही भगवान की ओर बढ़ते हैं। मानव के रूप में जन्म लेने मात्र से जीव को मानवता प्राप्त नहीं होती। जीव के अंदर जब तक स्वार्थ की भावना भरी हुई है, तब तक वह प्रभु की कृपा प्राप्त नहीं कर सकता। जीवन में यदि स्वार्थ की भावना त्याग कर परमार्थ की भावना के साथ जीवन यापन करंे तो वह निश्चित रूप से अच्छा इंसान है। डॉ. महावीर हुड्डा, मंजू हुड्डा, सीमा हुड्डा, पतासी देवी, राजेंद्र हुड्डा सहित कई लोग उपस्थित थे।