खंडेला में लगेगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, विधायक देंेगे एक लाख रुपए
भास्कर न्यूज | श्रीमाधोपुर
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को डॉ. अंबेडकर पार्क वाल्मीकि मोहल्ला में अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के तत्वावधान में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की विश्व के सबसे बड़े संविधान की सौगात देकर अंबेडकर ने भारत को विश्व पटल पर गौरवांवित किया। वक्ताओं ने समाज में फैली बुराइयों व कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान करते हुए शिक्षित बनने, संगठित रहकर संघर्ष करने की बात कही। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष अमीचंद भूपेश, मुख्य अतिथि अरुण कुमार मीणा, मुख्य वक्ता एडवोकेट प्रतापसिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक जेपी वर्मा, अखिल इंडिया खटीक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष महेश प्रताप सामरिया, तहसील अध्यक्ष मूलचंद बागोरिया, सीतादेवी ढोसीवाल, सुभाषचंद्र सारसर, ओमप्रकाश मेहरा, प्रिया चौहान, जगदीश मीणा, रामावतार महरडा, कृपाशंकर बारोलिया, हरिनारायण बींवाल, पार्षद कन्हैयालाल शार्दुल, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
नीमकाथाना |डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर इलाके में कई कार्यक्रम हुए। पालिका क्षेत्र में वार्ड 5 पथवारी मोहल्ले में राज्य सरकार की स्कीम के तहत अंबेडकर भवन का शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं विधायक प्रेमसिंह बाजौर रहे। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष त्रिलोक दीवान, विपक्ष के नेता महेन्द्र गोयल, पार्षद जयप्रकाश लोढ़ा, रूडमल सैनी, लेखराज शामिल हुए। बाजौर ने कहा डॉ. अम्बेडकर सभी समाजों के लिए सम्मानीय है। उपेक्षित वर्ग के कल्याण के लिए डॉ. अंबेडकर के प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पालिका क्षेत्रों में अंबेडकर भवनों बनाने का निर्णय कर उनके आदर्शों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में डॉ. हरिप्रसाद सैनी, सतीश खंडेलवाल, पार्षद डॉ. हेमेश भटनागर, मन्नालाल सैनी, नरेश शर्मा, केदार केडिया, नरेन्द्र सिंह, पवन मेगोतिया, सत्येन्द्र सिंह आदि लोग शामिल हुए। भाजपा कार्यालय में भी जयंती कार्यक्रम हुआ। पूर्व अध्यक्ष प्रमोदसिंह बाजौर ने बताया कि वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रसंग बताए। इस मौके पर विधायक प्रेमसिंह बाजौर, पाटन प्रधान संतोष गुर्जर, पालिका में विपक्ष के नेता महेन्द्र गोयल, पार्षद, शहर व ग्रामीण भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
चला | नृसिंहपुरी अटल सेवा केन्द्र पर अंबेडकर जयंती मनाई गई। अध्यक्षता नृसिंहपुरी सरपंच गोपाल सैनी ने की। उन्होंने अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा, जातिवाद से ऊपर उठें। इधर, चला के अंबेडकर भवन में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
खंडेला| अंबेडकर सर्किल पर नगरपालिका अध्यक्ष पवन गोयल की अध्यक्षता तथा चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया के मुख्य अतिथि में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक कोष से बाबा साहब की नई मूर्ति के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
रैवासा |बाजौर में जय भीम सेवा संस्थान द्वारा बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। संस्थान के महासचिव मोहन बाजौर ने बताया की सद्भावना रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ पिपराली प्रधान संतोष वर्मा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।
पाटन | भारत र| भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को कस्बे के अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सरदारमल वर्मा,पप्पूराम वाल्मीकि, प्रेमप्रकाश वर्मा,बजरंग कलोडिया आदि ने संबोधित किया। वहीं साेहनपुरा के अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम मंे पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, प्रधान संतोष गुर्जर ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
पलसाना | पलसाना में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । अंबेडकर नवयुवक सेवा समिति पलसाना की ओर से शोभायात्रा जयंती समारोह स्थल रिद्धि सिद्धि गार्डन के सामने 11 बजे पहुंची।
थोई | अटल सेवा केंद्र थोई पर जयंती ग्राम पंचायत सरपंच आची देवी की अध्यक्षता में मनाई गई ।
रींगस | तपीपल्या ग्राम में डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी तपीपल्या के तत्वावधान में जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि आरएल सहरिया महाविद्यालय कालाडेरा छात्रसंघ अध्यक्ष रामनिवास गागर, ग्राम पंचायत सरपंच एडवोकेट राजेंद्र बाजिया, जगाराम मीणा, सुभाष नायक, सुरेश वर्मा, मनीष व ललित कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर जानकारी दी। रींगस के अंबेडकर पार्क में जयंती पालिकाध्यक्ष कैलाश पारीक की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष पारीक, विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी, ठेकेदार गुलाब हरिजन, कांग्रेस नेता सूरज्ञान धाभाई, बजरंगलाल वर्मा, पार्षद विष्णु गंगावत, शशि लता चौहान, श्रवण कुमार वर्मा, अजय वर्मा, खंडेला पंस पूर्व प्रधान शिवदयाल पालीवाल, सेवानिवृत्त रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा आदि ने माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की।
मूंडरू | पुराने बस स्टैंड पर जयंती समारोह का आयोजन नागरमल गुप्ता के मुख्यातिथ्य एवं बद्रीप्रसाद बुनकर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामजीलाल मिश्र, व्याख्याता हीरालाल सैनी, श्रवण लाल परसोया, नवल किशोर परसोया, चंदाराम परसोया रहे। मुख्य अतिथि गुप्ता ने बाबा साहेब के जन्मदिन पर केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
बावड़ी| ग्राम पंचायत बावड़ी में स्थित रामदेव मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में अंबेडकर जयंती पूर्व उपसरपंच झूथाराम सबल की अध्यक्षता में मनाई गई।
खाटूश्यामजी| ग्राम पंचायत अटल सेवा केन्द्र के परिसर में स्थित भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सर्वसमाज द्वारा पुष्पहार पहना कर धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह खोखर, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पूनिया, किसान सभा जोन कमेटी खाटूश्यामजी के शंकर बलोदा, रूपाराम, अंबेडकर समिति के अध्यक्ष दीपचंद चौहान, ईश्वर लाल मुंडोतिया, चुन्नीलाल मुंडोतिया, नीरज खरत्तला, राधेश्याम वशिष्ठ, डॉ. अंबेडकर स्मृति संस्थान बाय के सदस्य सहित दलित समाज के लोग मौजूद थे।
पलसाना
मूंडरू