परशुराम जयंती पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम
श्रीमाधोपुर | गौड़ विप्र परिषद समिति के परशुराम सभागार में समिति के अध्यक्ष जटाशंकर व्यास की अध्यक्षता में बैठक हुई।
परशुराम जयंती संयोजक रामबाबू डीडवानिया ने बताया कि इस दौरान 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की पूजा व सुंदरकांड पाठ करने तथा 22 को अपरान्ह 3 बजे से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
रामगढ़ शेखावाटी | कस्बे के कीर्तनीया भवन में विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन रविवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष विनोद कीर्तनीया ने बताया कि इस अवसर पर विप्र समाज की एकता और उत्थान सहित भगवान परशुराम के जीवन पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।