पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत समिति की साधारण सभा में हंगामा

पंचायत समिति की साधारण सभा में हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर| पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में प्रधान सुमन निठारवाल की अध्यक्षता में शुरू हुई जो महज आधे घंटे में ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होते ही जोरावरनगर सरपंच बनवारीलाल यादव व हांसपुर सरपंच मोहनलाल सैनी ने प्रशासन स्थापना समिति द्वारा 34 ग्राम पंचायतों में अपने चहेते 20 ग्राम पंचायतों को राशि आवंटन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बची शेष राशि 14 ग्राम पंचायतों को दी जाए। इन जनप्रतिनिधियों का आरोप था की पिछली बैठकों में 20 ग्राम पंचायतों को विकास राशि गलत तरीके से आवंटन कर दी गई। बाद में सदन में तय हुआ था कि बची शेष राशि अन्य ग्राम पंचायतों के विकास के लिए दे दी जाएगी। शुक्रवार को भी शेष रही ग्राम पंचायतों को राशि आवंटन का मुद्दा उठा । इस पर स्थापना समिति के गिरधारीलाल सैनी एवं पंचायत समिति सदस्य सुशील कुमार शर्मा ने कहा की यह उनका विशेषाधिकार है की किन ग्राम पंचायतों को राशि आवंटित की जाए। वही सरपंच राजेन्द्र बाजिया, उप सरपंच रिछपाल बाजिया, पंचायत समिति सदस्य नागेश शर्मा ने कहा की विकास सभी को चाहिए बची राशि वंचित ग्राम पंचायतों को ही मिलनी चाहिए। इसके बाद पक्ष-विपक्ष में हंगामा बढ़ गया। हंगामे के बीच प्रधान सुमन निठारवाल ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर सदन से उठकर बाहर चली गई । इसपर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। बैठक में विकास अधिकारी संपत कुमार सैनी सहित जनप्रतिनिधिगण व पंचायत समिति कार्मिक मौजूद थे।

श्रीमाधोपुर। विकास राशि आंवटन के मुद्दें को लेकर हंगामा करते सदस्य ।

खबरें और भी हैं...