खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को मिली राहत
पलसाना| राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा सीकर वाया पलसाना मंडा प्रेमनगर खाटू श्यामजी रोडवेज बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान रोडवेज की बस सीकर डिपो से सुबह 7:00 बजे उसके बाद 11:00 बजे और 3:00 बजे सीकर से चलकर खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी। उसके बाद वापसी में खाटूश्यामजी से सुबह 9:00 बजे दोपहर 1:00 बजे और 5:00 बजे खाटूश्यामजी से रवाना होकर सीकर के लिए प्रस्थान करेगी । बस शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बस चालक ताराचंद बिजारणिया परिचालक बनवारी लाल शर्मा का मंडा स्टैंड पर शानदार स्वागत किया गया । गौरतलब है की इस मार्ग पर पहले भी रोडवेज की बस संचालित होती थी, इसे बंद कर दिया गया था बस के वापस संचालित होने पर ग्रामीणों ने आगार प्रबंध का आभार जताया है। इधर ग्राम कोछोर जीणमाताजी गोवटी डूकिया अलोदा मार्ग पर बंद रोडवेज बस भी शुक्रवार से शुरू हो गई। मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह, महामंत्री मनोज मिश्रा,पं.स. सदस्य विनोद मीणा,दीपक एसएल पाराशर,पूर्व गिरदावर राधेश्याम मिश्रा ने श्रीमाधोपुर आगार की रोडवेज बस सेवा वापस शुरू होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया हंै।