पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंद पड़ी सार्वजनिक प्याऊ को शुरू करने की मांग, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

बंद पड़ी सार्वजनिक प्याऊ को शुरू करने की मांग, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर| उपखंड कार्यालय के बाहर स्थित सार्वजनिक प्याऊ को चालू करवाने की मांग को लेकर लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्याऊ को शुरू कराने की मांग को लेकर तहसीलदार सुमन चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लिखा है की 1961 से एसडीएम कार्यालय के गेट के पूर्वी तरफ सार्वजनिक प्याऊ संचालित थी, जिसको कुछ व्यक्तियों ने अंदर से तोड़कर मस्जिद में शामिल कर कब्जे का प्रयास किया था। एक महीने पहले इसकी जानकारी पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा पुलिस की मौजूदगी में प्याऊ के अंदर की गई तोडफ़ोड़ को पुन: पुराने स्वरूप में बहाल करवाया गया। उसी समय से प्याऊ की चाबी एसडीएम श्रीमाधोपुर के पास है। मामले को लेकर 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री जनसंवाद में प्याऊ की चाबी देकर प्याऊ को शुरू कराने की मांग बावड़ी आश्रम के महंत औंकार दास द्वारा की गई। इस पर मुख्यमंत्री ने भी प्याऊ को चालू कराने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक सार्वजनिक प्याऊ की चाबी नहीं दी गई। इस पर कस्बे के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध किया और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सुमन चौधरी को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में प्याऊ की चाबी देने की बात कही। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर एडवोकेट बाबूलाल शर्मा, बावड़ी आश्रम के महंत औंकार दास, जुगलकिशोर चौधरी, कृष्णकुमार शर्मा, दिलीपसिंह शेखावत, आशुतोष, एडवोकेट मुकेश कुमार, सुनील पारीक, चिरंजीलाल सहित कस्बे के अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...