पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती को लेकर हुई बैठक

परशुराम जयंती को लेकर हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर| कंचनपुर गांव में परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर सोमवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा तहसील महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। संगठन मंत्री अमरचंद नागवान ने बताया की परशुराम जयंती पर रामायण पाठ तथा हवन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश मिश्रा, महावीर मिश्रा, अमरचन्द शर्मा, ओमप्रकाश बोहरा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, गोवर्धन नागवाण, गजानंद नागवाण, महावीर प्रसाद हरसुखा, रोशन नागवाण, प्रवीण नागवाण विप्रजन मौजूद थे।

रामगढ़-शेखावाटी| कस्बे के श्री सप्तर्षि भवन में विप्र समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर स्तर पर भव्य भगवान परशुराम जयंती मनाने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर विप्र समाज की एकता के लिए काम करने तथा युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढऩे सहित अन्य क्षेत्रों में समाज के हितार्थ काम करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में श्री सप्तर्षि सेवा मण्डल न्यास के ट्रस्टी सचिव राधेश्याम ढंढ, प्रबंध समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण शास्त्री, दीपक चोटिया, प्रदीप नाथोलिया, ओमप्रकाश चुलेट, मनोज छापोलिया, मोहनलाल सारस्वत, मनोज गंगावत, योगेश दाधीच सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...