पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीमाधोपुर का स्थापना दिवस मनाया

श्रीमाधोपुर का स्थापना दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. नगर संस्थापक खुशालीराम बोहरा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए।

श्रीमाधोपुर| बुधवार को कस्बे का 258वां स्थापना दिवस गौड़ विप्र परिषद के परशुराम सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर संस्थापक खुशालीराम बोहरा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कस्बे में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। गौरतलब है कि श्रीमाधोपुर कस्बे की स्थापना 18वीं सदी के पूर्वार्द्ध वैशाख शुक्ल तृतीय (अक्षया तृतीया) सन 1761 को जयपुर के तत्कालीन महाराजा माधव सिंह के प्रधान दीवान नोपपुरा निवासी खुशालीराम बोहरा ने की थी। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, एडवोकेट बाबूलाल शर्मा, राजेंद्र व्यास, श्यामसुंदर मंगलिहारा, अनिल कुमार शर्मा, कैलाश सारस्वत, सोनू गोठवाल, राजेंद्र शर्मा, विवेक जोशी, विनायक इंदोरा, आरुष कश्यप, दिशांत सारस्वत, नरेश भिंडा, रामबाबू डीडवानियां आदि थे।

खबरें और भी हैं...