मुकेश कुमावत तहसील अध्यक्ष मनोनीत
श्रीमाधोपुर | राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के सीकर जिलाध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने मऊ निवासी मुकेश कुमार कुमावत को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन श्रीमाधोपुर तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष अग्रवाल के श्रीमाधोपुर आगमन पर बाइपास रोड पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेश सामोता, सचिव राहुल तिवाड़ी, जिला महासचिव अजय बाजिया, करण सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।