पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छुट्टियों में बुआ के घर नागपुर गई छात्रा की दुर्घटना में मौत

छुट्टियों में बुआ के घर नागपुर गई छात्रा की दुर्घटना में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर | गर्मियों की छुटिट्यों में अपनी बुआ के घर नागपुर-महाराष्ट्र गई 10वीं की छात्रा 13 वर्षीय शिवानी पुत्री रामावतार जांगिड़ निवासी कल्याणपुरा की छत से गिरने पर मौत हो गई।

सोमवार को छात्रा का शव कल्याणपुरा गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। राउमावि कल्याणपुरा के प्रधानाचार्य कैलाशचंद के अनुसार छात्रा शिवानी इसी स्कूल में 10वीं में अध्ययनरत थी तथा नागपुर अपनी बुआ के यहां घूमने के लिए गई थी। शनिवार रात को वह बुआ के घर छत पर सो रही थी। प्यास लगने के बाद नींद से जागी तथा पानी पीने के लिए उठी तो पैर फिसलने के कारण छत से नीचे गिर जाने से उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिजनों ने यह जानकारी विद्यालय में आकर दी। परिजनों ने बताया कि छात्रा की माता की मौत भी दो साल पहले हो चुकी है तथा छात्रा के परिवार में पिता, दादा, दादी तथा एक भाई व बहन है। पिता मजदूरी कर जीवन यापन करते है। कल्याणपुरा के रामावि की छात्रा की मौत से पूरे गांव में शोक छा गया।

खबरें और भी हैं...