श्रीमाधोपुर| महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के छह एनसीसी कैडेट का भारतीय सेना में चयन हुआ है। एनसीसी अधिकारी सरदारमल यादव के अनुसार बीआरओ जयपुर द्वारा सीकर जिला स्टेडियम में सेना भर्ती का आयोजन किया गया था। इसमें छह एनसीसी कैडेट का चयन हुआ है। इस भर्ती में चार कैडेट सी प्रमाण पत्रधारी तथा दो बी प्रमाण पत्रधारी का चयन हुआ। इस भर्ती में सुरेश पुत्र सूरजमल हमीरपुरा, रोहिताश यादव पुत्र छिगनलाल मऊ, योगेश जाखड़ पुत्र होशियार सिंह गोड़ावास, महेन्द्र पुत्र बोदूराम रतनपुरा, सुनील दून पुत्र शीशराम तथा सुमित पुत्र कैलाशचंद निवासी रामपुरा थोई का चयन हुआ है। निदेशक मोहरसिंह खर्रा, प्राचार्य डॉ. वीके सैनी सहित महाविद्यालय स्टाफ ने चयनित कैडेट का सम्मान किया।