सर्व शिक्षा अभियान योजनांतर्गत एसआईक्यूई (सीसीई) प्रशिक्षण के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन ब्लॉक स्तरीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का प्रथम चरण सोमवार से एसबीएन सीनियर सैकंडरी स्कूल परिसर में विधायक झाबर सिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि विधायक खर्रा ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील करते हुए कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार के ऐसे भाव पैदा करंे, जो समाज और देश के लिए काम आ सकें। विधायक खर्रा ने कहा कि शिक्षक सृजनशील बनकर समाज का उत्थान करें। शिविर प्रभारी प्रधानाचार्य राउमावि नाथूसर विक्रमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अध्यापकगण अपने अधीन पढ़ने वाले बच्चों के लिए रॉल मॉडल बनें और अपने विषय के पारंगत बनें तथा पूर्ण तैयारी करके विद्यार्थियों का भविष्य संवारें। प्रशिक्षण शिविर को बीईईओ रामेश्वरलाल सामोता, अतिरिक्त बीईईओ रक्षपालसिंह धायल ने भी संबोधित किया। शिविर प्रशिक्षण प्रभारी विक्रम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शिविर दो चरणों में 12 दिनों तक चलेगा तथा दोनों चरणों में कुल 384 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। दूसरे चरण का शिविर 28 मई से होगा। उन्होंने बताया कि आवासीय शिविर मुख्यालय के निर्देशानुसार पूर्व नियोजित कार्यक्रम एवं लक्ष्य के अनुसार संचालित होंगे। शिविर में समस्त लेवल प्रथम के शिक्षक, ऐसे शिक्षक (प्रबोधक सहित) जो लेवल द्वितीय है किंतु लेवल प्रथम के पदविरूद्घ कार्यरत हैं व प्रबोधक लेवल प्रथम, ट्रेनी टीचर, कला शिक्षक, शिक्षाकर्मी एवं पैराटीचर्स भाग ले रहे है। शिविर शुभारंभ के दौरान स्टेट आरपी रामाकांत शर्मा प्रिंसीपल महरोली, आरपी झाबर सिंह धायल मौजूद थे।
लक्ष्मणगढ़ | सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हुआ। एसएसए के गोपाल शर्मा ने बताया कि बगड़िया शिक्षण संस्थान में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र दाधीच, पूर्व प्राचार्य युसुफ अली,शिविर प्रभारी मांगीलाल शर्मा, एडिशनल बीईईओ बिजेंद्र बाटड़, संस्था सचिव पवन गोयनका, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश दाधीच, मधुलिका मिश्रा, अनिता सिंह सहित अन्य अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर का शुभारंभ किया। छह दिवसीय आवासीय शिविर में ब्लॉक के 185 प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षण की नवीन विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्रीमाधोपुर. ब्लॉक स्तरीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते विधायक खर्रा।