लोक परिवहन सेवा बस की टक्कर से घायल युवक जयपुर रैफर
श्रीमाधोपुर| कस्बे के जालपाली के पास लोक परिवहन सेवा की बस की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार ढाणी जयरामकावाली श्रीमाधोपुर निवासी अशोक सैनी पुत्र भंवरलाल की दुकान जालपाली में है। दुकान में पूजा करने के लिए पास ही स्थित शिव मंदिर से पानी लेने जा रहा था कि अचानक कस्बे की ओर से रही तेज गति से लोक परिवहन बस ने उसे चपेट में ले लिया।
सिसोदिया धोबी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बने
थोई| राजस्थान धोबी समाज एकीकरण सुमित द्वारा सर्वसम्मति से थोई के गोपाल सिसोदिया को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। डिग्गी मालपुरा रोड पर प्रवालिया मोड़ सांगानेर जयपुर में धोबी समाज के भवन में राजस्थान धोबी समाज एकीकरण समिति के चुनाव हुए थे।