पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेत्र शिविर में 246 लोग हुए लाभान्वित

नेत्र शिविर में 246 लोग हुए लाभान्वित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैवासा| रानोली कस्बे के नसिया बाजार में स्थित नेमजी की हवेली में गुरुवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमंत यादव ने बताया कि डॉ. आरके यादव द्वारा सुबह 10 से शाम छह बजे तक आंखोंं की जांच की गई। शिविर में 246 लोगों ने नामांकन कराया। इसमें करीब 40 को आंखो के ऑपरेशन के लिए कहा गया। शिविर में रानोली, बैद की ढाणी, शिश्यूं, त्रिलोकपुरा, किशनपुरा आदि आसपास के गांवों के लोग इलाज के लिए पहुंचे। शिविर में श्रवण बुरड़क, गणपत चारण, झाबरमल यादव, रतन यादव, गणपत सैनी, प्रेमचंद वर्मा, रतनसिंह, विनोद सेठी, गोपाल आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर 20 को

श्रीमाधोपुर| जिला अंधता निवारण समिति, रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर व रोटरी सामुदायिक दल हांसपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 मई को निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हांसपुर गांव में होगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिलीपसिंह शेखावत एवं सचिव सुरेश चोटिया ने बताया कि सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक लगने वाले शिविर में सभी मरीजों की आंखों की जांच निशुल्क की जाएगी तथा चयनित मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण भी निशुल्क किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...