पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसाना महापंचायत की बैठक में संकल्प सभा की तैयारियों पर चर्चा

किसाना महापंचायत की बैठक में संकल्प सभा की तैयारियों पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर | किसान महापंचायत की बैठक बनवारीलाल यादव की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री सुंदरलाल भांवरिया के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को आयोजित हुई। प्रदेश महामंत्री भांवरिया ने बताया कि बैठक के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर 29 मई को किसान संकल्प सभा के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश महामंत्री भावरिया ने बताया कि संकल्प सभा का आयोजन गोमावाली खेल मैदान में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के आतिथ्य में होगा। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त कराने, ग्राम सेवा सहकारी समिति पर खरीद केंद्र स्थापित कराने, किसानों की सुनिश्चित आय के लिए बने कानून, नदियों से नदी को जोड़ने आदि समस्याओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, महाराष्ट्र के सांसद राजू शेट्टी समेत कई किसान नेता विचार व्यक्त करेंगे। बैठक के दौरान सीताराम, सुखाराम, रामकरण, मक्खन सैनी, महेन्द्र वर्मा, परसराम, सुभाष, कालूराम, तेजपाल, सुरेश भिंडा, सुरेश मिठारवाल, मुरलीधर यादव एवं युवा महापंचायत के तहसील अध्यक्ष मुकेश काकोड़िया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...