पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलास्तरीय कराटे में छह पदक जीते

जिलास्तरीय कराटे में छह पदक जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. जिला कराटे चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले छात्र।

श्रीमाधोपुर | जयपुर में आयोजित प्रथम धमिका काई जिलास्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में कस्बे के रेडियंट स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल जालपाली के छात्रों ने छह मेडल हासिल किए हैं। इनमें तीन रजत व तीन कांस्य पदक हैं। प्रिसिंपल कनक गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया धामिका काई कराटे फेडरेशन द्वारा हुई चैम्पियनशिप में स्कूल के 10 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। छात्र आदित्य, अंशिता व युवराज ने रजत पदक तथा भव्य, सारांश व हितेश ने कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में कुल दो सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। पदक विजेता विद्यार्थियों के स्कूल लौटने पर शुक्रवार को सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...