क्षत्रिय कुमावत समाज की कार्यकारिणी गठित
श्रीमाधोपुर | मंगलवार शाम मुरली मनोहर मंदिर परिसर में क्षत्रिय कुमावत समाज की कार्यकारिणी का गठन आमसभा की बैठक में किया गया। प्रवक्ता हरिओम कुमावत ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ प्रसाद मारवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई आमसभा में सर्वसम्मति से बजरंग बरमुंडा को अध्यक्ष, हरिकिशन मारवाल को उपाध्यक्ष, तनसुख कुमावत को मंत्री तथा सोहनलाल खोवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वही रघुनाथ प्रसाद मारवाल, प्रहलाद घोड़ेला, शंकरलाल, बलदेव प्रसाद बरमुंडा, रामस्वरूप तूनवाल को संरक्षक तथा मोहनलाल घोड़ेला, रामपाल घोड़ेला, किशोर कुमार, हेमंत कुमार खोवाल, महावीर घोड़ेला, सतीश घोड़ेला, हंसराज लोहरवाडिया, श्रीनारायण कुमावत सहित 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए । हरिओम कुमावत को प्रवक्ता तथा श्यामलाल को प्रचार मंत्री बनाया गया है।