सामाजिक संगठनों ने लगाए प्याऊ
सामाजिक संगठनों ने लगाए प्याऊ
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
नगर में प्रतिवर्ष नपा द्वारा लोगों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाई जाती है, लेकिन इस बार नपा ने इसकी शुरुआत नहीं की है। वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा सार्वजनिक प्याऊ विभिन्न स्थानों पर लगा दी है।
मंडी स्थित दुर्गा दरबार के बाहर मंदिर समिति के सदस्यों तथा अन्य लोगों के सहयोग से प्याऊ शुरू की गई। टेम्पो चौराहे पर डिवाइन महिला मंच द्वारा रेलवे स्टेशन पर प्रतिवर्ष अनंत सेवा संगठन द्वारा प्याऊ लगाई जाती है। इसी प्रकार से कुछ लोगों द्वारा भी बस स्टैंड के बाहर, गांधी पार्क के सामने तथा सिटी क्षेत्र में प्याऊ लगाई गई है।