पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वजीरपुर खेड़ा में कालीसिंध नदी पर बना जिले का सबसे बड़ा बैराज, बढ़ेगा सिंचाई का रकबा

वजीरपुर खेड़ा में कालीसिंध नदी पर बना जिले का सबसे बड़ा बैराज, बढ़ेगा सिंचाई का रकबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीसिंध नदी में 9 करोड़ 87 लाख की लागत से ऐसे बनकर तैयार हुआ बैराज।

2 मिलियन घन मीटर पानी जमा होगा

जल संवर्धन, सिंचाई का रकबा बढ़ाने की सरकार की योजना व नदी पर बनने वाले इस बैराज की जानकारी से ग्रामीणों को रूबरू कराते हुए जल संसाधन विभाग के ईई राजेश पटवा ने बताया वजीरपुर खेड़ा के पास कालीसिंध नदी पर बनने वाला यह जिले का पहला बैराज है। इसकी लंबाई 127 मीटर व लगभग 6 मीटर ऊंचाई होगी। इसमें 2 मिलियन घन मीटर पानी जमा होगा। इसी तरह इसी कालीसिंध नदी पर हापाखेड़ा व धोबीघाट पर भी ऐसे ही बैराज बनवाएं जा रहे है। जिनका निर्माण कार्य प्रारंभ है। वजीरपुर खेड़ा के पास नदी पर बनने वाले बैराज का कार्य भी दो-तीन दिनों में शुरू किया जाएगा। बैराज के भूमिपूजन के अवसर पर जिला सहकारिता के चेयरमैन शिवनारायण पाटीदार के साथ, विभागीय अधिकारी, कई पार्टी पदाधिकारी, पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...