राजपूत समाज का सामूहिक विवाह कल
शुजालपुर | राजपूत समाज प्रगति मंडल के तत्वावधान में क्षेत्रीय संभाग उज्जैन के क्षेत्रीय परिषद शुजालपुर में राजपूत समाज का प्रादेशिक निःशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को अमलाय पत्थर की गांव में आयोजित किया गया है। म. प्र.राजपूत समाज प्रगति मंडल के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष मिश्रीलाल सिंह सिसौदिया ने बताया निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के 84 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सम्मेलन में जनप्रतिनिधि सहित इंदौर, भोपाल आदि के समाजजन व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी संदीप गेहलोत ने दी।