अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
शुजालपुर | नगर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम चौकी नसीराबाद मार्ग पर ग्राम ताजपुर उकाला में रमेशचंद्र मालवीय के खेत के पास वृद्ध का शव मिला। जिसकी उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। मृतक कौन है तथा उसका शव यहां पर कैसे पहुंचा, इसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को ग्राम के चौकीदार सुमेर द्वारा दी गई। पुलिस मर्ग कायम करके मामले को जांच में लिया। वहीं दूसरी ओर जिस स्थान पर मृतक का शव मिला उस स्थान का परीक्षण करने के लिए एसएफ दल भी पहुंचा। उसके द्वारा उससे संबंधित सभी तथ्यों तथा साक्ष्यों का एकत्रित किया गया।