विधायक ने किया निर्माणाधीन कॉलेज भवन का निरीक्षण
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
शासकीय जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में जनभागीदारी समिति द्वारा करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से नए भवन का निर्माण नए कॉलेज परिसर में किया जा रहा है।
रविवार को विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने भवन निर्माण का निरीक्षण किया। निर्माण में हो रही देरी के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए शेष बचे काम को एक माह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि जुलाई के पूर्व इस भवन का लोकार्पण किया जा सके। पूरे भवन में जगह कम होने के कारण इस भवन की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा था, जिसके चलते ही इस नवीन भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ जनभागीदारी समिति के सदस्य जितेंद्र गुरेनिया, विष्णु प्रसाद सिंहल, डॉ. समंदर सिंह बैस, नरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
कॉलेज का निरीक्षण करते हुए विधायक हाड़ा।