पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां में प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को

जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां में प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां में प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को

शाजापुर |
जिले में संचालित जवाहर नवोदय अरनियाकलां में कक्षा 6टी में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। इसके फार्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन भरवाए गए हैं। ऑफलाइन आवेदन के प्रवेश-पत्र बीईओ, जनशिक्षक एवं संकुल प्राचार्य को उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं जिन छात्रों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे प्रवेश-पत्र ऑनलाइन निकाल सकते हैं। परीक्षा शासकीय बालक उमावि शाजापुर, शासकीय उमावि शाजापुर, शासकीय बालक उमावि मो. बड़ोदिया, अशासकीय सरस्वती शिशु मंदिर मो. बड़ोदिया, शासकीय शारदा बालक उमावि शुजालपुर, शासकीय कन्या उमावि शुजालपुर, शासकीय बालक उमावि कालापीपल, अशासकीय सरस्वती शिशु मंदिर कालापीपल, अशासकीय सेंट टेरेसा उमावि कालापीपल में होगी।

खबरें और भी हैं...