पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह

पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिलास्तरीय पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह गायत्री शक्तिपीठ पर मंगलवार को हुआ। परीक्षा में जहां छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान का लाभ प्राप्त होता है, वहीं ओएमआर शीट का भी अभ्यास होता है। समारोह में कक्षा 5 से 12वीं तक जिलास्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथि विष्णुप्रसाद सोलिया व कृषि विज्ञान अधिकारी कालापीपल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लीलादेवी परमार, प्रमुख ट्रस्टी नंदकिशोर लेवे एवं पूर्व प्रमुख ट्रस्टी विजय कुमार अग्रवाल थे। परीक्षा के बारे में विस्तार से जिला संयोजक भागीरथ सिसौदिया ने जानकारी दी। संचालन रामस्वरूप मीणा ने किया। आभार कोषाध्यक्ष राजाराम लववंशी ने माना।

खबरें और भी हैं...