शुजालपुर | सिटी के हलवाई सेरी में आयोजित भागवत कथा में रोज शाम 8 से रात 11 बजे तक भक्त धर्मलाभ ले रहे हैं। समापन पर 23 मई को भंडारा होगा। रविवार शाम हलवाई सेरी में चल रही भागवत कथा में पं. रामकृष्ण उपाध्याय ने कहा जहां प्रेम होगा वहीं परमात्मा होंगे।