आज दिव्यांग जांच परीक्षण शिविर लगेगा, यूडीआईडी कार्ड देंगे
शाजापुर | जनपद पंचायत शाजापुर एवं नगर पालिका शाजापुर क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए 22 मई को जांच शिविर लगेगा। जनपद पंचायत परिसर शाजापुर में लगने वाले शिविर में (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) कार्ड एवं सर्टिफिकेट ऑनलाइन पोर्टल द्वारा जारी किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांगों का उपचार कराकर उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद 23 मई को शुजालपुर, 24 को कालापीपल, 25 को नगर परिषद अकोदिया, 26 को नगर परिषद पोलायकलां और 27 मई को नगर परिषद मक्सी में भी दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाएंगे।