पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई पर 100 घंटे काम किया तो मिलेंगे दो अंक प्रतियोगी परीक्षाओं में हो सकता है अंकों का लाभ

सफाई पर 100 घंटे काम किया तो मिलेंगे दो अंक प्रतियोगी परीक्षाओं में हो सकता है अंकों का लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज के विद्यार्थी व नेहरू युवा केंद्र से पंजीकृत युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान तीन महीने में 100 घंटे करना होगा काम

भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

स्वच्छ भारत अभियान को केंद्र सरकार ने कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया है। इस पाठ्यक्रम को शुजालपुर सहित सभी इलाकों में संचालित कॉलेजों में लागू किया जाएगा। हालांकि विभाग ने इसे ऐच्छिक रखा है। कॉलेज के विद्यार्थी व नेहरू युवा केंद्र से पंजीकृत युवा भाग ले सकेंगे। सरकार ने कॉलेजों में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों को 2 क्रेडिट अंक देने का फैसला किया है। ये अंक सरकारी नौकरी के लिए दी जाने वाली परीक्षा में एनसीसी, खेल, एनएसएस प्रोग्राम में शामिल होने पर मिलने वाले प्रोत्साहन अंकों की तरह ही मिलेंगे। इस संबंध में कॉलेजों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी किया है।

सर्कुलर में बताया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान गांवों में स्वच्छता से जुड़े कार्यों में जोड़ने एवं स्वच्छता कार्यक्रमों में प्रभावी भागीदारी निश्चित करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस योजना को लागू किया है। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 जुलाई 2018 तक की अवधि तक रहेगा। इस स्वच्छता कार्यक्रम के तहत छात्रों को स्वयं किसी गांव का चयन करना होगा। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को 100 घंटे की कार्य योजना तैयार कर स्वच्छता संबंधी कार्य करना होंगे। ऐसा करने वाले छात्रों को मूल्यांकन के बाद 2 क्रेडिट अंक का भी प्रावधान किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे देश में लाखों शिक्षित युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है, स्वच्छता से संबंधित कार्यों के लिए अपने कौशल और अभिविन्यास को विकसित करना, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए यह लागू किया गया है।

स्वच्छता कार्य को करने वाले छात्रों को मूल्यांकन के बाद 2 क्रेडिट अंक का भी प्रावधान किया गया है। यह इंटर्नशिप एनएसएस के माध्यम से की जाएगी। इस कार्य को कार्य करने के लिए छात्र स्वतंत्र रहेंगे यानी यह व्यवस्था वैकल्पिक है।

कार्य योजना के ये होंगे विषय

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव में स्वच्छता की अलख जगाना। स्वच्छता मेला, गीत, नृत्य का आयोजन करना। सफाई के प्रति सकारात्मक नजरिया पैदा करने के लिए घर-घर दस्तक कार्यक्रम करना। पंचायत व सार्वजनिक स्थलों पर वाल पेटिंग करना। स्वच्छता के लिए निगरानी समिति गठित करना। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जोड़कर स्वच्छ भारत फिल्म दिखाना। गांवों में बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए पंचायतों की योजना तैयार करने मे मदद करना।

निर्देशानुसार ही होगा काम, मिलेंगे दो अंक

उच्च शिक्षा विभाग से निर्देश आए हैं। समर इंटर्नशिप के लिए छात्रों को स्वयं किसी गांव का चयन करना होगा। 100 घंटे की कार्य योजना को लेकर छात्र-छात्राओं को कार्य करना होंगे। इस कार्य को करने वाले विद्यार्थी को मूल्यांकन के बाद 2 अंक दिए जाएंगे। प्रो. नेमीचंद सांखला, कार्यक्रम अधिकारी- रासेयो, शासकीय जेएनएस महाविद्यालय, शुजालपुर

इस तरह से ले सकेंगे युवा प्रतियोगिता में भाग

आप एक टीम के साथ-साथ एक व्यक्ति के रूप में भाग ले सकते हैं। अधिकतम 10 छात्र एक टीम में भाग ले सकते हैं। ये पूरी इंटर्नशिप एनएसएस के माध्यम से या नेहरू युवा केंद्र में पंजीकृत होने पर से होगी। पंजीकरण करने का एकमात्र तरीका ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से व कोई ऑफलाइन तंत्र नहीं है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए, इंटर्न को होम पेज में रजिस्टर बटन पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।

खबरें और भी हैं...