सेन महाराज की झांकी सजाई, महाआरती की
शुजालपुर | सेन जयंती के अवसर पर मालवांचल अध्यक्ष महेश सेन ने शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते हुए कहा कि यह हमारी जवाबदारी है कि समाज को आगे लाने के प्रयास करे इसके लिए हम सब को मिलकर शिक्षा के महत्व को समझना होगा और अपने बच्चों को उच्चशिक्षा दिलानी होगी। इसमें कोई भेद नहीं होना चाहिए। वर्तमान में लड़कियां अपनी प्रतिभा के दम पर लड़कों से आगे है। उन्हें और प्रोत्साहन की जरूरत है। समाजजन सेन जयंती के अवसर पर यह शपथ ले कि पिछड़ेपन को दूर करने के लिए पूरा समाज एकजुट होकर लड़ेगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रामचरण बा अमलाय वालों ने भी विचार रखे।
शुक्रवार को मंडी स्थित कछीबीसा धर्मशाला में आयोजित सेन जयंती पर्व पर बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ प्रबुद्धजन उपस्थित थे। इस अवसर पर सेन महाराज की झांकी सजाई गई, पश्चात महाआरती की गई और समाजजनों ने सामूहिक रूप से सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संत राजेंद्रसिंह राजपूत, उगली सरपंच आर.एन.प्रजापति,महेंद्र नाहर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़, प्रवीण जोशी, पार्षद संजय बरेठा, समाजसेवी मांगीलाल वर्मा, एल्डर मैन रमेश सेन, कैलाश सेन आदि लोग उपस्थित थे।
धर्मशाला में सेन जयंती मनाते हुए समाजजन।