पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवा वस्त्र जलाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, तीन गिरफ्तार,जेल भेजा

भगवा वस्त्र जलाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, तीन गिरफ्तार,जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भगवा कपड़ा आग में लगाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तीन युवकों को शुजालपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक अन्य आरोपी फरार है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए। पूर्व में भी 26 जनवरी को काला झंडा लहराकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी।

आंबेडकर जयंती से कुछ घंटे पहले शुक्रवार को शुजालपुर के कुछ युवकों ने जय भीम के नारे लगाते हुए भगवा कपड़े को जलाया और आपत्तिजनक देश विरोधी टिप्पणियां करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस के संज्ञान में आते ही वीडियो में दिख रहे तीन युवकों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों युवक सफाईकर्मी है। पुलिस एक अन्य युवक की तलाश भी कर रही है। इस मामले में आरोपी नीरज उर्फ कालू पिता कैलाश वाल्मीकि, देवेंद्र पिता हरिनारायण वाल्मीकि निवासी मलकपूरा शुजालपुर व अरुण पुष्पद को हिरासत में लिया गया है। धर्मेंद्र पिता बाबूलाल मालवीय निवासी डाबरीपुरा फरार है। सभी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिक संशोधित अधिनियम 2008 व धारा 124, 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस तरह भगवा झंडा जलाकर बनाया आरोपियों ने वीडियो।

जब भड़काऊ वीडियो आए, तो आप ये करे

भास्कर आप से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर समाज में वैमनस्य फैलाने वाले वीडियो वायरल न करें व यदि ऐसा कोई वीडियो आपके पास पहुंचे, तो उसे अन्य को न भेजे, अन्यथा पुलिस का शिकंजा आप पर भी कस सकता है। ऐसा वीडियो आने पर नजदीकी पुलिस थाना प्रभारी को सूचित कर वीडियो भेजने वाले का नंबर व प्रसारित सामग्री की जानकारी दे, ताकि पुलिस रोकथाम कर सके।

खबरें और भी हैं...