पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुजालपुर के हर दूसरे घर में श्रमिक, योजनाओं का लाभ लेने के लिए हर सातवां व्यक्ति बना मजदूर

शुजालपुर के हर दूसरे घर में श्रमिक, योजनाओं का लाभ लेने के लिए हर सातवां व्यक्ति बना मजदूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस तरह शिविर लगाकर किए गए पंजीयन।

पंजीयन होने पर मिलती हैं कई सुविधाएं

इस योजना में ये लाभ पाने हर कोई मजदूर बना है। योजना के अनुसार पंजीकृत हितग्राही को 200 रुपए मासिक फ्लैट रेट पर बिजली, गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए 4 हजार रु., प्रसव होने पर महिला के खाते में 12 हजार 500 रुपए, मुखिया श्रमिक की सामान्य मौत पर परिवार को 2 लाख, दुर्घटना में मौत पर 4 लाख रु. की सहायता, हर भूमिहीन श्रमिक को भूखंड या मकान, स्वरोजगार के लिए लोन। पंजीकृत श्रमिक व उसके परिवार के सदस्यों की गंभीर बीमारी पर मुफ्त इलाज, बच्चों को कक्षा एक से पीएचडी तक नि:शुल्क शिक्षा, मजदूर को साइकिल व औजार खरीदने के लिए 5 हजार का नकद अनुदान दिया जाएगा।

सत्यापन के बाद तय होगा कि कितने व्यक्ति पात्र हैं

शहर में जितने भी श्रमिकों का चिह्नांकन हुआ है, उनका बारीकी से सत्यापन चल रहा है। सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने व्यक्ति नियमानुसार पात्र हैं। सोहन खटीक, पंजीयन प्रभारी, नगर पालिका शुजालपुर

इस योजना में असंगठित 36 प्रकार के मजदूरी करने वाले या स्वयं का व्यापार करने वाले लोग पंजीकृत किए जाने से बड़ा आंकड़ा सामने आ रहा है। नितिन भट्ट, सीईओ, जनपद पंचायत शुजालपुर

खबरें और भी हैं...