सूचना...सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती, आज शुजालपुर में लगेगा शिविर
सूचना...सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती, आज शुजालपुर में लगेगा शिविर
शाजापुर | राज्य शासन की रोजगारोन्मुखी नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा सिक्युरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड जवासा नीमच द्वारा भर्ती कैंप लगाए जा रहे हैं। इस सिलसिले में बुधवार को जनपद पंचायत शाजापुर में कैंप आयोजित हुआ। इसमें 80 युवकों ने पंजीयन कराया। शिविर में सिक्युरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी राजेंद्र सरगरा ने 45 युवाओं का चयन किया। इन चयनित युवाओं को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण देने के उपरांत 65 वर्ष तक की स्थायी नौकरियां दी जाएंगी। जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक महेंद्र व्यास ने दी। शिविर में स्किल मैनेजर बलवंतसिंह सितोले एवं खंड प्रबंधक अनिता चौहान सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था। भर्ती के लिए शिविर बुधवार को जनपद पंचायत शुजालपुर, 17 मई को शाजापुर में सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक लगेगा।