आजाद अध्यापक संघ ने घोषणाओं को पूरा कराने के लिए सौंपा ज्ञापन
शुजालपुर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 21 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास पर अध्यापकों की महापंचायत बुलाकर शिक्षा विभाग में संविलियन तथा नियुक्ति दिनांक से गुरुजियों की वरिष्ठता के आदेश 30 अप्रैल तक करने की घोषणा की थी। यहां घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई। मांगें पूरी करने के लिए अध्यापक सदस्यों द्वारा शुजालपुर में विधायक जसवंत सिंह हाड़ा तथा कालापीपल में विधायक इंदरसिंह परमार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई कि आश्वासन पर अमल किया जाए। इस दौरान अध्यापक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार मंडलोई, भगवान सिंह मेवाड़ा, रूपकुमार मंडलोई, इकलेश चंद्रवंशी, अनिल विजयवर्गीय, कमल मालवीय, भवानीसिंह, कैलाश परमार, घनश्याम महेश्वरी, ज्ञानसिंह मेवाड़ा, विक्रम सिंह कुशवाह, विक्रम सिंह जादौन आदि मौजूद थे।