पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध काॅलोनी को वैध कर सुविधाएं देने की मांग, जनसुनवाई में पहुंचे

अवैध काॅलोनी को वैध कर सुविधाएं देने की मांग, जनसुनवाई में पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध काॅलोनी को वैध कर सुविधाएं देने की मांग, जनसुनवाई में पहुंचे

शुजालपुर |
आष्टा रोड स्थित मंगल विहार काॅलोनी के लोगों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर अवैध काॅलोनी को वैध करने की मांग प्रशासन से की है। कॉलोनाइजर उत्तम शर्मा पर भी करवाई करने का उल्लेख आवेदन में किया है।

रहवासियों का कहना था प्रशासन द्वारा जो प्लाॅट कॉलोनाइजर के हैं, उनको बेचकर काॅलोनी का विकास किया जाना चाहिए। वर्तमान में काॅलोनी में कोई मूलभूत सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में प्रशासन ने कॉलोनाइजर के विरुद्ध करवाई करने का आश्वासन काॅलोनी के लोगों को दिया था, लेकिन उसके बाद आज तक कार्रवाई नहीं होने काॅलोनी की स्थिति जस की तस है। इस दौरान कमल सिंह सिसौदिया, हेमंद्र सिंह बैस, नंदकिशोर शर्मा, कैलाश परमार, मनीष तिवारी, रामकुमार सांवले, गोविंद साकले, अशोक सलूजा आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...