पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारा, महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए की वटवृक्ष की पूजा

हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारा, महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए की वटवृक्ष की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारा, महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए की वटवृक्ष की पूजा

शुजालपुर | शनि जयंती पर सिटी-मंडी के बीच बड़े पुल के पास शनि मंदिर में सुबह शनिदेव की प्रतिमा का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती हुई। सुबह 10 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य कुलदीप सक्सेना ने बताया प्रतिवर्ष शनि जयंती पर आयोजन किए जाते हैं। मंडी क्षेत्र में विचित्र वीर हनुमान मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन हुआ। बाबा की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। महाआरती भी हुई। इधर, महिलाओं ने वट सावित्री व्रत किया व बड़-पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना की। इसके चलते मंडी स्थित दुर्गा दरबार, राम मंदिर, गायत्री मंदिर में सुबह से महिलाओं की खासी भीड़ रही।

श्रद्धालुओं ने तिल-तेल से किया अभिषेक

सुसनेर | शनि जयंती पर मंगलवार को नगर में स्थित शनि मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। तिल-तेल से भक्तों ने अभिषेक कर शनिदेव काे प्रसन्न किया।

खबरें और भी हैं...