प्याज-लहसुन की बंपर आवक से सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार
प्याज-लहसुन की बंपर आवक से सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार
शुजालपुर | सिटी स्थित सब्जी मंडी में लहसुन और प्याज की आवक लगातार बढ़ रही है। उपज की तौल जल्दी हो जाए इसके लिए किसान एक दिन पहले से ही आना शुरू करने लगे हैं। इस कारण मंडी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। मंडी प्रशासन को इस व्यवस्था को सुधारने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रही है। मंगलवार को ज्यादा आवक होने से फोरलेन पर वाहनों की कतार लग गई। दूसरी तरफ न्यायालय के सामने से आगे भी इस तरह का नजारा दिखा। मंडी में प्याज लहसुन की खरीदी करने वाले सोनू नेमा बताते हैं ज्यादा आवक के कारण अव्यवस्था तो होती ही है, लेकिन फिर भी मंडी प्रशासन द्वारा व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया इस बार पैदावार अधिक हुई साथ ही अन्य मंडियों की तुलना में शुजालपुर मंडी में किसानों को अच्छे दाम मिलते हैं, इसलिए किसान यहां उपज लाना पसंद करता है। अन्य जिलों के किसान अपनी उपज लेकर यहां आते हैं।