पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्यांगों के लिए आज से नगरीय निकाय व जनपद स्तर पर लगेंगे शिविर

दिव्यांगों के लिए आज से नगरीय निकाय व जनपद स्तर पर लगेंगे शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यांगों के लिए आज से नगरीय निकाय व जनपद स्तर पर लगेंगे शिविर

शाजापुर | सभी जनपद व नगरीय निकाय स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए नए यूडीआईडी कार्ड बनाने, डाटा अपडेशन करने, दिव्यांगजन के चिकित्सा प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित करने के कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने निर्देश दिए हैं। इसके लिए निर्धारित तिथियों पर तय स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया में 21 मई को, जनपद पंचायत व नपा शाजापुर मेंं 22 मई को, जनपद पंचायत व नपा शुजालपुर में 23 मई को, जनपद पंचायत कालापीपल व नगर परिषद पानखेड़ी में 24 मई को, नगर परिषद अकोदिया में 25 मई को, नगर परिषद पोलायकलां में 26 मई को, नगर परिषद मक्सी में 27 मई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 26 को

शाजापुर | पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 में चयनित हुए जिले के 129 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए काउंसलिंग 26 मई की सुबह 10 बजे से विजय नगर रोड स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर में की जाएगी। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यार्थियों को आयु संबंधी प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र अथवा हाईस्कूल की मार्कशीट, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जारी स्नातक उपाधि की डिग्री/मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निःशक्तजनों के लिए निःशक्तता का प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रमाण-पत्र, निर्धारित प्रारूप में 50 रु. के स्टाम्प पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ-पत्र अपने साथ लाना होगा। शपथ पत्र का प्रारूप वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आतंकवाद विरोध दिवस मनाकर आज शपथ लेंगे, उद्देश्य युवाओं को जानकारी देना

शाजापुर | राज्य शासन के सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे जिले के सरकारी कार्यालयों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे। इस दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य आम आदमी के कष्टों को उजागर करके यह बताकर कि आतंकवाद तथा हिंसा का मार्ग राष्ट्रीय हित के प्रति किस प्रकार हानिकारक है। युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना है। आतंकवाद विरोधी दिवस पर वाद-विवाद, परिचर्चा, सेमीनार, व्याख्यान आदि गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी हैं।

खबरें और भी हैं...