पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयकर अधिकारी को दी विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | शहर के करदाताओं ने जिला आयकर विभाग से स्थानांतरित हुए अधिकारी को समारोहपूर्वक विदाई दी और नए अधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान आयकर अधिकारी ने कर संग्रहण में जिले के व्यापारियों के सहयोग को सराहनीय बताया। स्थानांतरित जिला आयकर अधिकारी जीडी मीणा ने विदाई समारोह में कहा कि विभाग और व्यापारियों में मधुरता का संबंध बना रहा।

कान्हा का वृंदावन गार्डन में कार्यक्रम में शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। श्री मीणा को इस दौरान उनके सफल कार्यकाल पूरा करने के लिए व्यापारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विशेष आतिथ्य करते हुए शुजालपुर मंडी समिति अध्यक्ष कैलाश सोनी ने विभाग को सहयोग देने पर नगर के व्यापारियों की प्रशंसा की व मीणा के कार्यकाल की सराहना की। मंचासीन अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, मालवा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोपाल गोयल, शासकीय अधिमान्य पत्रकार अभिषेक सक्सेना व गिरिराज व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

आयकर अधिकारी को सम्मानित करते व्यापारी।

खबरें और भी हैं...