बोर्ड से टकराकर कार पलटी, बच्ची घायल
शुजालपुर | ग्राम मोहम्मद खेड़ा के समीप रविवार सुबह 6 बजे जयपुर निवासी परिवार हुंडई कार पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में एक बच्ची को चोट आना बताया जा रहा है। पुलिस चौकी व थानेे पर घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं होना बताया गया। निजी अस्पताल के अनुसार 5 साल की बालिका को सामान्य उपचार के लिए लाया गया था। बताया जा रहा है कि वाहन में जयपुर निवासी शंकरलाल शर्मा का परिवार सफर कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार वाहन एक बोर्ड से टकराकर 3 पलटियां खाते हुए खेत में जाकर रुका। कार में सवार अन्य सभी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।