शुजालपुर | सिटी के हलवाई सेरी में आयोजित भागवत कथा में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग मनाया गया तथा भक्त झूम उठे। भगवान कृष्ण के जन्म अवसर पर सजीव मंचन करते हुए प्रसंग की व्याख्या की गई। व्यासपीठ से पं. रामकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि श्री कृष्ण की लीलाओं को समझने के लिए पुरुषोत्तम की मर्यादाओं का पालन करना जरूरी है। इन्होंने कहा कि भक्ति ज्ञान वैराग्य का त्रिवेणी संगम है। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हो रहे हैं।