पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को कराया स्वास्थ्य विभाग का भ्रमण

युवाओं को कराया स्वास्थ्य विभाग का भ्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | साथिया वेलफेयर सोसाइटी एवं खेलेंगे बढ़ेंगे युवा समूह द्वारा शुजालपुर के ग्रामीण युवाओं को स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से अबगत कराने के लिए शनिवार को जिला चिकित्सालय शाजापुर का भ्रमण कराया गया। विजिट के दौरान युवाओं ने स्वास्थ्य अधिकारियों डॉक्टरों एवं नर्स आदि से चर्चा कर सवालों के जवाब प्राप्त किये तथा संपूर्ण प्रक्रिया और सम्पूर्ण अस्पताल का भृमण कर कार्यप्रणाली ओर रूपरेखा से अबगत हुए। भ्रमण के दौरान युवाओं को अत्यधिक आवश्यक जानकारियां प्राप्त हुई। इस भ्रमण कार्यक्रम मे ग्राम जेठडा,सटेण्डी, देहण्डी अमलाय, गेरखेडी से 8 बालिकाओं 24 बालक एवं साथिया से राज्य समन्वयक लवकुमार चावडीकर जिला समन्वयक मांगीलाल जादव एवं हेमंत जी, ओमप्रकाश रीटा, रोहित, दीपक, अमर, अनिल समेत सभी गांव से वालेन्टीयर युवाओँ ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...